सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सिमरी बख्तियारपुर के विधायक यूसुफ सलाहउद्दीन ने किया वकालत खाना भवन का उद्घाटन कर सौंपा अधिवक्ता संघ को।

सिमरी सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर विधायक युसूफ सलाहउद्दीन ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगभग 15 लाख की लागत निर्मित अनुमंडल वकालत खाना के भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल अधिवक्ता संघ का एक शिष्टमंडल हमसे मिले थे। एवं उन्होंने आग्रह करते हुए कहा था कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में उनके बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है और अनुमंडल कार्यालय के बरामदे पर बैठकर उन्हें प्रैक्टिस करनी पड़ती है। उनकी मांगों को देखते हुए अपने विधायक मद से एक भवन का निर्माण करवाया। जिसका आज विधिवत उद्घाटन करते हुए अनुमंडल अधिवक्ता संघ को सौंप दिया गया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विधानसभा में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का कई पंचायत तटबंध के अंदर पड़ता है और उनके आने-जाने के लिए मात्र एक साधन नाव है और नाव की सवारी करने के दौरान कई अप्रिय घटना भी घटित हो चुकी है।‌ जिसे लेकर उन्होंने डेंगराही घाट पर 415 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पल की स्वीकृत करवाई और जिसका शिलान्यास भी हो चुका है। जल्द ही ...

मोहनपुर पंचायत में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र को दिया लैपटॉप, कहा प्रतिभा के धनी मेधावी छात्रों के जज्बे को सलाम: संजीव कुमार चौधरी जयसवाल

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय हरियों में गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शबनम कुमारी, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार चौधरी जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, भाजपा नेता संजीव भगत, निर्धन चौधरी, राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक आनंद झा, नेटवाॅल के जिला सचिव राज किशोर गुप्ता, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद झा, मध्य विद्यालय हरियों शिक्षिका पुनीता कुमारी, उप मुखिया चंदन साह, पपलेस कुमार, सरपंच योगेन्द्र साह, कुंदन साह, कैलास सादा, मनीष यादव, राधे साह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काट कर किया।  मेधावी छात्र को लैपटॉप देकर सम्मानित करते मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार चौधरी जायसवाल। इससे पूर्व अतिथियों ने गांधी जी एवं लालबहादुर शास्त्री के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात पश्चात स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं सकूली बच्चों ने ए...

विश्व प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए प्रस्थान

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। जय मां के जयकारे के साथ गुरुवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित ग्रामीण इलाकों के दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था असम राज्य के विश्व प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ। मौके पर स्टेशन पर ग्रामीण श्रद्धालुओं को विदा करने आए थे। जत्था में भारतीय मानवाधिकार परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष, चंद्रमणि, डॉ उमेश भगत, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जयसवाल, मनोज सिंह, रिंकू कुमार, अर्चनाचंद्रा, किरण कुमारी, मीना देवी, बेबी कुमारी, ललिता देवी, कृति कुमारी सहित अन्य दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था प्रस्थान किया है। इन लोगों ने बताया कि हमलोग पहली बार मां कामख्या के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे हैं। मुद्दत से हमलोगों की इच्छा मां के दर्शन करने की थी। आज पूरी होने जा रही है। इसके अलावा हमसभी इलाके के अन्य मंदिर सहित पर्यटन स्थल का भी भ्रमण किया जाना शामिल हैं।

सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के बलहाडीह में बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर में कार्यक्रम

 सहरसा, सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के बलहाडीह में बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर में मंगलवार को बाबा का चौठारी मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। एवं सफेद फूल अर्पण कर शीश झूकाया गया। साथ यहां प्रसाद का आयोजन किया गया। मौके पर दिन में बाबा का भजन कीर्तन का आयोजन किया गया था। साथ बलहाडीह एवं मध्यदेशीय वैश्य सभा, मंदिर निर्माण समिति एवं जिला सम्मानित किया गया। मौके पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह ने बलहाडीह के युवाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस समाज के युवा सहित गांव युवाओं ने दो दिवसीय जयंती में तन मन धन से सहयोग किया है। मंदिर की जिम्मेवारी इन्हीं लोगों की बदौलत है। युवाओं ने जयंती में मंदिर पहुंचे हजारों लोगों को कर सेवा कर समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही जिला समिति एवं जिले युवा समिति का भी शुक्रगुजार हूं। कि वे सभी इस जयंती के आयोजन को लेकर अपने निजी काम धंधे को छोड़कर महीना पूर्व से ही महत्वपूर्ण योगदान देने का काम कर रहे हैं। सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जाकर वहां के समाज से मिलकर आमंत्रण देने का काम क...

सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में 22 योजनाओं का उद्घाटन किया सांसद ने, कहा विकास के लिए सभी मिलकर कार्य करें: चौधरी महबूब अली केसर

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में शनिवार को खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केसर, क्षेत्रीय विधायक युसूफ सलाहउद्दीन, नप सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, नप उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद विकास कुमार विक्की एवं नप ईओ केशव गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। सांसद की टीम ने एमआरएफ सेंटर के प्रांगण का चहारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 18 स्थित एमआरएफ सेंटर के निकट 4 कमरों का दुकान निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 28 अंतर्गत मुरली भगत के घर से शंकर भगत के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 27 अन्तर्गत हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर के कोना से रेलवे ढाला तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 18 अंतर्गत एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 28 अंतर्गत आश्चर्य अस्थल निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 18 अंतर्गत पुस्तकालय निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 14 स्थित मध्य विद्यालय रंगीनियों के चहारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 7 स्थित उर्दू प्राथमिक मकतब अशरफचक चहारदीवारी निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 19 स्थित नया प्राथमिक वि...

जो कभी हार नहीं मानता वही बिहारी कहलाता है: सुदर्शन गौतम

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर  संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा में बिहार राज्य के 111वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार के अंतिम दिन समाप्त हो गया। इस दिवस में मध्य विद्यालय रैठी समेत संकुल संसाधन केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा अंतर्गत सभी विद्यालय के छात्र छात्रा कार्यक्रम में भाग लिया। बिहार दिवस का उद्घाटन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस  कार्यक्रम में जल जीवन से संबंधित वाद -विवाद कार्यक्रम, पेंटिंग, खेल प्रतियोगिता, प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के समापन के मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम ने शिक्षक, शिक्षिका, छात्र-छात्रा एवं अभिभावक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार दिवस की महत्ता पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी एवं बताया कि बिहार से उड़ीसा 1 अप्रैल 1936 को अलग हुआ था, एवं बिहार से झारखंड 15 नवंबर 2000 ईस्वी में अलग हुआ था। छात्र छात्राओं को बत...

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर डीआरएम ने किया निरीक्षण

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा मानसी रेलखंड के बीच सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर गुरुवार को पुर्व मध्य रेलवे के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने जायजा लिया। डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर 2 का निरीक्षण करते हुए फ्लाई ओवर ब्रिज को पार कर प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंचे। डीआरएम ने बताया कि रेल ने यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए इस स्टेशन को आधुनिक रूप सौंदर्यीकरण करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत हम लोग क्या क्या कर सकते हैं। उसका भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया सौंदर्यीकरण सहित अन्य सुविधाएं प्लेटफार्म का विस्तारीकरण, कोच गाइडेंस सिस्टम सुविधाएं सहित और क्या बेहतर सुविधाएं हो सकती है। इसका आकलन किया जा रहा है। यात्री सुविधाओं के मुद्दे नजर सिमरी बख्तियारपुर के संपूर्ण सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जाएगा। डीआरएम ने प्रथम श्रेणी प्रतिक्षालय, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, स्टेशन के बाहरी परिसर का भी निरीक्षण किया। मौके पर सिमरी बख्तियारपुर आरक्षी अधीक्षक अजय कुमार कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं ...