सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वैश्य समाज ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर समारोह आयोजित कर दी श्रध्दांजलि ...

सहरसा @


वैश्य समाज सहरसा के तत्वावधान मे मीर टोला स्थित कार्यालय मे भारत के सातवें प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा के रूप से जाने वाले चौधरी चरण सिंह के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।
पुण्यतिथि समारोह का अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद साह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ़ राजनीतिज्ञ, किसान नेता, पार्टी के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री का नाम ही नहीं था, बल्कि चरण सिंह एक विचारधारा का भी नाम था। चरण सिंह की राजनीति में कोई दुराव या कोई कपट नहीं था। बल्कि उन्हें जो अच्छा लगता था, उसे वे ताल ठोक कर अच्छा कहते थे। जो उन्हें बुरा लगता था, उसे कहने में कोई गुरेज़ भी नहीं किया। वैश्य समाज के कार्यकारी अध्यक्ष व जदयू नेता देवेंद्र कुमार देव ने कहा कि उनका बहुत रौबीला व्यक्तित्व होता था। जिनके सामने लोगों की बोलने की हिम्मत नहीं पड़ती थी।


वैश्य समाज के जिला प्रवक्ता व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव रंजन साह ने कहा कि अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान चरण सिंह भारतीय किसानों की दशा सुधारना चाहते थे और इसके लिए कई पॉलिसीज भी लाए। इसकी बड़ी वजह यह थी कि वह खुद भी किसान परिवार से थे और किसानों की समस्या को अच्छी तरह समझ सकते थे। वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता व पूर्व वार्ड पार्षद सुबोध साह ने कहा कि हम सबको पता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इसका मतलब है कि यहां की जनसंख्या का एक बड़ा भाग कृषि पर निर्भर है। किसानों की वजह से हमारे खाने की व्यवस्था होती है। चरण सिंह जी किसानों को समर्पित है जो भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी भी कहे जाते हैं।
संचालन कर रहे जिला मीडिया प्रभारी नीरज राम उर्फ सोनू गुप्ता ने कहा कि आज सोचनीय विषय है कि आजादी के इतनो दिनों के बाद भी देश की राजनीति किसान पर ही केन्द्रति रहा लेकिन आज तक किसान सिर्फ कर्ज माफी तक रह गया है। इस जंयती समारोह मे वार्ड पार्षद संतोष कुमार मुगेरी,  वार्ड नं 08 के पार्षद प्रतिनिधि संजय साह, रामनाथ साह,  रंजीत चौधरी,  कुश मोदी, कुन्दन कुमार, व्यवसायी अशरफ हुसैन, सुनील सूर्या,  सुरेंद्र साह आदि ने  शामिल होकर किसान नेता के पुण्यतिथि पर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...