सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का डीएम कौशल कुमार ने किया उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया, केंद्र पर अन्नप्राशन की रस्म भी अदा की गई, डीएम ने कहा बच्चों की शिक्षा हेतु आंगनबाड़ी केंद्र में किए गए हैं सभी उपाय


सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।
डीएम कौशल कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिमरी पंचायत के द्वारिका टोला में जिले का पहला मनरेगा द्वारा 8 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 236 का फीता काटकर  उद्घाटन कर सिमरी पंचायत वासियों को समर्पित किया। मौके पर डीडीसी राजेश कुमार, वरीय अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि ने भी भाग लिया। इस मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण से ग्रामीणों में व्यापक खुशी देखी गई। मौके पर डीएम ने कहा कि सहरसा जिले में मनरेगा द्वारा 40 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है। जिसे 15 अगस्त तक पूरा किए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में बच्चों की शिक्षा की संबंधित उकेरी गई तस्वीर अद्भुत है। इससे बच्चें चित्र के माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन में किचेन गार्डन, पेयजल, टीकाकरण कक्ष, शौचालय, खेल का मैदान सहित संपूर्ण व्यवस्था की गई है। ताकि बच्चों के बचपन का विकास संभव हो सकें। इससे पूर्व डीएम ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के महखड़ पंचायत वार्ड नंबर 3 में मो. सादाब की निजी जमीन में मनरेगा के तहत वृक्षारोपण कार्य का पौधारोपण कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अभी वृक्षारोपण का समय है। यह सतत प्रक्रिया के तहत वृक्षारोपण किया जा रहा है। सहरसा जिले के 1819 एकड़ भूमि ने 3 लाख 24 हजार वृक्षारोपण किए जाने का लक्ष्य है। जिसे 9 अगस्त तक सौ प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। महखड़ पंचायत में शनिवार को 200 यूनिट का वृक्षारोपण किया जा रहा है।
उन्होंने मॉडल आंगनबाडी केंद्र पर उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दिया। वही मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पर डीएम ने बच्चे के अन्नप्राशन के अवसर पर नवजात शिशु को गोद में लेकर खीर खिलाई की रस्म भी अदा की। बच्चे को खिलौने दिए। एवं धात्री महिलाओं को राशन भी दिया गया।
इस केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों को संग डीएम ने कुछ पल बिताए उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया एवं चाकलेट का वितरण अपने हाथों से किया। उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है। उसका ख्याल बचपन से ही किया जाना चाहिए। डीडीसी राजेश कुमार ने बताया कि मोर्टल आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारें बच्चों को ज्ञान देती है। दीवार पर फल सब्जियां से चित्र लगें हुए हैं, उनका नामांकित किया गया है। ताकि बच्चे आसानी से समझ सके केंद्र पर बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाएगी।
मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीकांत सिंह ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र अत्याधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया है। इस प्रखंड का पहला एवं जिले का पहला मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है। जहां बच्चों के मानसिक शारीरिक एवं शैक्षणिक विकास का का पूरा पूरा ख्याल रखा गया है। साथ ही बच्चों के टीकाकरण के लिए भी अलग से कमरे बनाए गए हैं। सिमरी पंचायत में बिहार का एवं जिले का यह पहला मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां के सभी ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं।
मौके पर डीपीओ अफरोज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, जेई प्रवीण कुमार, पीटीए मृत्युंजय कुमार, लोकेश कुमार, कुमारी तोशी, सीडीपीओ जयश्री दास, नुरूल गनी, मुखिया शगुफ्ता प्रवीण, पूनम कुमारी, फिरोज आलम, लक्ष्मीकांत शर्मा, किशोरी प्रसाद केशरी, चंदन कुमार आदि सहित अन्य ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है, दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा) सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर, स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में मेला जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी दुर्गा स्थान पर संगमरमर से स्थापित प्रतिमा आकर्षक सजावट के साथ श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। वहीं स्टेशन परिसर और पुरानी बाजार में कलाकारों द्वारा निर्मित भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमाओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार उमड़ रही है। साथ ही विभिन्न पूजा समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।  रेलवे दुर्गा स्थान पर ग्रामीण नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सिर्फ नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि प्रखंड के अष्टभुजा दुर्गा मंदिर सरोजा, मटेश्वर धाम कांठो, भोटि...