सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सिमरी बख्तियारपुर के निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में उच्चतम प्राप्तांक प्राप्त कर फहराया परचमः डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने छात्रों की सफलता को लेकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।@ सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के हटिया गाछी रोड स्थित निर्मला क्लासेज एंड सक्सेस पॉइंट कोचिंग के छात्रों ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2020 में उच्चतम प्राप्तांक पाकर कोचिंग संस्थान सहित सिमरी बख्तियारपुर का नाम रोशन किया है। इस कोचिंग संस्थान के शत प्रतिशत छात्रों ने प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा पास की है। संस्थान के  80 से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। और सभी छात्र अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए। डायरेक्टर इंजीनियर मुकुंद भगत ने बताया कि किसान पुत्र सुमन  कुमार ने सबसे अधिक 451 अंक लाकर सेंटर में टांप किया है। वहीं दीपक कुमार 446, वैभव कुमार 427, कृष्ण कुमार 413, अद्वेत जयसवाल 395, कुणाल कुमार 393, भरत 389, सौरभ 385, गौरव 383, संजीव 379 अंक लाकर संस्थान का नाम रौशन किया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी हमारे कोचिंग के  छात्रों ने शत प्रतिशत सफलता प्राप्त किया था। निरंतर हमारी संस्थान आगे बढ़ रही है। इंटर की परीक्षा में भी हमारा ही ब्रांच सक्सेस प्वाइंट के छात्रों ने परीक्षा के उच्चतम प्राप्तांक ...

सिमरी बख्तियारपुर विधायक जफर आलम ने किया टेन प्लस टू उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के चहारदीवारी ऊंची करण कार्य का शुभारंभ, कहा नौनिहालों के विद्यालय का किया जाएगा विकास।

सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत मुख्य बाजार स्थित टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मो. जफर आलम ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत 7 लाख 44 हजार 200 रुपए की राशि से चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र के विकास करने के लिए कदम उठाया गया है। ताकि शिक्षा के मंदिर में हमारे नौनिहाल तालीम लेकर बड़े अधिकारी बनकर घर, परिवार एवं सिमरी बख्तियारपुर का नाम ऊंचा करें। उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालय में चहारदीवारी ऊंची करण कार्य जरूरी था। जिसका शिलान्यास किया जा चुका है। इसके अलावा इस स्कूल में छह कमरे का अतिरिक्त भवन, मुख्य गेट का निर्माण, शौचालय एवं मूत्रालय आदि सहित अन्य सुविधाएं से सुसज्जित किया जाएगा। स्कूल के खेल मैदान में स्टेडियम, स्कूल मैदान के चारों तरफ चहारदीवारी एवं  बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु स्कूल के सड़क की तरफ दुकान के लिए भवन का भी निर्माण कराया जाएगा। साथ ही विद्यालय परिसर में एक कैंटीन का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के शांति...

फिल्मी दुनिया के लिए दुख की खबर, फिल्मी जगत के सुपरस्टार ऋषि कपूर की अब हमारे बीच नहीं रहे। चाहने वाले गम में डूबे।

ऋषि कपूर की मौत की जानकारी महानायक अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वो चला गया, मैं अंदर से टूट गया हूं। आपको बता दें सितंबर 2018 में ऋषि कपूर अमेरिका गए थे। इसके बाद 3 अक्टूबर 2018 को ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर आई थी जिसे मीडिया से बात करते हुए उनके भाई रणधीर कपूर ने कंफर्म किया था। ऋषि कपूर जीवनीः ऋषि कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता-निर्माता हैं। ऋषि कपूर अपने जमाने के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते हैं। ऋषि कपूर एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते जिसने बॉलीवुड में बहुत ही महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। ऋषि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में सैकड़ों फ़िल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने कई अवार्ड भी अपने नाम किये। साल 2008 में ऋषि कपूर को फिल्म फेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। ऋषि कपूर अभी भी बॉलीवुड में एक सक्रिय अभिनेता हैं।   पृष्ठभूमिः ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ। ऋषि कपूर बॉलीवुड के शो मैन यानी राज कपूर के मंझले बेटे हैं। ऋषि कपूर का निक नेम चिंटू हैं। ऋषि कपूर के दो भाई हैं।  रणधीर कपूर और राजीव कपूर और दो...

Lockdown@ अल-खिदमत फाउंडेशन के द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद के बीच राहत सामग्री पैकेट का किया गया, वितरण, एसडीएम ने कहा इस आपात स्थिति में फाउंडेशन का कार्य सराहनीय।

सिमरीबख्तियारपुर, (सहरसा)। कोरोना वायरस की महामारी से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। और देश में लागू लाॅकडाउन के कारण अच्छे अच्छे घरों के चुल्हा ठंडे होने लगे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर से लेकर समाजिक संगठनों ने भी बढ़चढ़ कर मदद का हाथ बढाने लगे हैं। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में अल-खिदमत फाउंडेशन के द्वारा राहत सामग्री पैकेट का वितरण जरूरतमंदों के बीच घर घर किया जा रहा है। आज सोमवार को रानीबाग के मेला ग्राउंड में अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं एएसडीएम अश्वनी कुमार ने नगर पंचायत के जरूरतमंदों के बीच पैकेट का वितरण करते हुए अल-खिदमत फाउंडेशन के कार्यो की सराहना करते हुए, कहा कि इस संकट की घड़ी में इस तरह की मदद और लोगों की भावना प्रशंसनीय है।  इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक मुमताज रहमानी ने बताया कि हमारी टीम के युवा काफी मेहनत से काम कर रहे हैं। और घर-घर जरूरतमंदों तक पैकेट पहुंचा रहे हैं। जिसमें एक परिवार के जरुरत के अनुसार चावल, दाल, चना, आलू, तेल, मसाला, प्याज, चूरा, चीनी, मैदा, साबुन आदि रहता है। और यह वितरण हमारी युवा टीम लगातार कर रह...

कोरोना वायरस कहर के बीच लाँक डाउन को लेकर हैप्पी हाँरिजंस ट्रस्ट गरीब निस्सहाय जरूरतमंद 1000 परिवारों के बीच बांटेगी की राशन राहत कीट।

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा)। हैप्पी हॉरिजंस ट्रस्ट का राशन किट वितरण शुरू कोविड-19 कोरोना वायरस के कहर के बीच जहां लोगों को घर में रहने की सख्त हिदायत है। पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है वही सिमरी बख्तियारपुर में हैप्पी होरिजॉन्स ट्रस्ट 1000 परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया कराएगी। यह अभियान का आज तीसरा दिन है अब तक 200 परिवारों को राशन मुहैया कराया जा चुका है। संस्था की टीम सिमरी बख्तियारपुर के सिमरी, हरेवा, कोरलाहा पंचायत में मुसहर टोली एवं राम टोली में 200 परिवारों को राशन किट मुहैया कराया। इस राशन कीट में 5 किलो चावल 1 किलो दाल 2 किलो आलू एक साबुन एक मास्क 1 किलो नमक दिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक क्षितिज आनंद ने फोन पर हमें बताया कि हमारी टीम जो सिमरी बख्तियारपुर में शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है।इस महामारी के समय जरूरतमंदों के बीच भोजन मुहैया कराती रहेगी, उन्होंने बताया इस काम में संस्था के मैनेजर विनय कुमार एवं सोनू कुमार रहेंगे एवं संस्था में वोलेंटियर के तौर पर श्याम जयसवाल, रिकी जायसवाल, सुमित गुप्ता, सन्नी श्रीवास्तव, विजय कुमार, पप्पू कुमार, हरिनंदन कुमार इत्यादि शा...

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर रविवार को भी तत्काल टिकट सुविधा का लाभ, 19 जनवरी से शुरू हुई सेवा, लगाए गए दिल्ली से मंगाए 30 स्टीलनेस स्टील के चेयर।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।  पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी  ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के यात्रियों को सौगात दी है। अब सिमरी बख्तियारपुर में रविवार को नहीं रहेगी रेल रिजर्वेशन काउंटर की छुट्टी। रविवार को रिजर्वेशन के लिए यात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी दूसरे बड़े स्टेशनों की दौड़। सिमरी बख्तियारपुर के यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर रविवार को भी ले सकेंगे तत्काल टिकट सुविधा का लाभ। जिसकी शुरुआत आज रविवार से हो गई है आज रविवार के प्रथम दिन रिजर्वेशन काउंटर के सीआरएस चंद्र किशोर कुमार रविवार को रिजर्वेशन काउंटर से 21815 रुपैया रेल राजस्व की प्राप्ति की है। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ने रविवार को रिजर्वेशन लेने की जरूरत वाले यात्रियों को होने वाली परेशानियों पर संज्ञान लेते हुए, सिमरी बख्तियारपुर के रिजर्वेशन काउंटर को रविवार को भी खुला रखे जाने का आदेश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था 19 जनबरी 20 20 से प्रभावी हो गया है। रविवार को भी रिजर्वेशन काउंटर खुले रहने की मांग यहां को यात्रियों के पूर्व से रही थी जो कि पूरा हो गया। इसके साथ ही जीएम के सिमरी बख्तियारपुर में ...

सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सभा में वीआईपी उम्मीदवार दिनेश कुमार निषाद को अजेय बहुमत से जिताने की अपील: पूर्व मुख्यमंत्री मांझी एवं सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी।

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल के सिमरी बख्तियारपुर महंत नारायण दास उच्च विद्यालय एवं  सलखुआ प्रखंड के उच्च विद्यालय के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की कटु आलोचना करते हुए कहा कि सुवे की वर्तमान सरकार बिहार के लोगों की अमन चैन शांति को छीन लिया है। सुवे में कानून व्यवस्था गिर चुकी है। हत्या, बलात्कार, गैंगरेप आदि का बोलबाला है। गरीब की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता है। अंत: नीतीश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को सताने के नाम पर शराबबंदी की गई है। शराबबंदी के नाम पर सवा दो लाख गरीब लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डेढ़ लाख लोग जेल से आवाजाही कर चुके है। क्या यही शराबबंदी है। जब अमीर एवं रसूख रखने वाले अधिकारी नेता के लोग शराब पीते हैं तो उसके लिए कोई कानून नहीं है। लेकिन गरीब का बेटा दो घूंट शराब पीकर सड़क पर निकलता है। तो पुलिस उसे ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जेल भेज देती है। हम लोगों की सरकार बनेगी तो शराब बंद...