सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सिमरी बख्तियारपुर में पंचायत प्रतिनिधि का शपथग्रहण सह उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव सम्पन्न मोहम्मदपुर के मुखिया विनय यादव, सरौजा पंचायत के मुखिया कुमारी चित्रा सिंह, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल एवं सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के मुखिया मो. मसीर ने लिया शपथ

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के 4 पंचायत में मंगलवार को तीसरे चरण के शपथ ग्रहण एवं उपमुखिया एवं उपसरपंच के चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में गहमागहमी का माहौल बना रहा। सोमवार को मोहम्मदपुर के मुखिया विनय यादव, सरौजा पंचायत के मुखिया कुमारी चित्रा सिंह, मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव जायसवाल एवं सिटानाबाद उत्तरी पंचायत के मुखिया मो. मसीर सहित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने पद, गोपनीयता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।  वहीं उप मुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। मोहम्मदपुर पंचायत से उपमुखिया से विजय राम, उपसरपंच शत्रुघ्न राय निर्वाचित हुए हैं। सरौजा पंचायत में उपमुखिया राजेश कुमार सिंह एवं उपसरपंच अनुरंजन सिंह निर्वाचित हुए हैं।  मोहनपुर पंचायत में उपमुखिया चंदन कुमार साह, उपसरपंच ललन साह निर्वाचित की गई है। सिटानाबाद उत्तरी से उपमुखिया मो. रिजवान निर्वाचित हुए हैं।  चुनाव कार्य में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गुरुप्रसा...

सिमरी बख्तियारपुर के 4 पंचायत का पंचायत प्रतिनिधियों का शपथग्रहण सह उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव का सम्पन्न

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के 4 पंचायत में सोमवार को दूसरे चरण के शपथ ग्रहण एवं उप मुखिया एवं उपसरपंच के चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में गहमागहमी का माहौल बना रहा। सोमवार को पहाड़पुर, बघवा, खजूरी एवं कांठो पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने पद, गोपनीयता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। वहीं उप मुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के 4 पंचायत में से 3 पंचायत के उप मुखिया एवं उपसरपंच एवं एक पंचायत के उप मुखिया का चुनाव निर्विरोध घोषित किया गया है। पहाड़पुर पंचायत में उप मुखिया सुधा देवी निर्विरोध निर्वाचित की गई है। वहीं दूसरी तरफ उपसरपंच में देवसुंदर देवी को 5 मत मिले एवं ललिता कुमारी को 3 मत मिले। इस प्रकार देवसुंदर देवी विजेता घोषित की गई। बधवा पंचायत से उपमुखिया बिभा देवी, उपसरपंच श्रीकांत झा, खजूरी पंचायत से उप मुखिया चांदनी देवी उपसरपंच योगेंद्र मिस्त्री, कांठो पंचायत से उप मुखिया अमित कुमार एवं उपसरपंच बबीता देवी निर्विरोध निर्वाच...

उच्च विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर का उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर का उद्घाटन किया गया। स्टडी सेंटर का उद्घाटन एनओयू पटना के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक जर्रार जैदी, विद्यालय के दानदाता सदस्य चंद्रमणि, सदस्य सीताराम गुप्ता, खुशीलाल भगत, स्टडी सेंटर के समन्वयक जेपी कुमार, निवर्तमान नप उपाध्यक्ष विकास कुमार विक्की एवं विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर पर समारोह को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने बताया कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर खुलने से इस इलाके के वैसे छात्र छात्राएं जिन्होंने अपनी पढ़ाई ड्राप कर दी,अथवा जॉब में है एवं पढ़ना चाहते हैं, स्किल इंडिया के तहत प्रोफेशनल कोर्स करके अपनी जीविका उपार्जन करना चाहते हो। वैसे लोगों को लिए नालंदा खुला यूनिवर्सिटी उनके लिए दूरस्थ कोर्स करने की घर बैठे सुविधा दे रही है। यह उन लोगों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि 107 कोर्...

टैगोर पब्लिक स्कूल आवासीय में क्रिसमस डे मनाया गया

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। अनुमंडल के नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल आवासीय में शनिवार को क्रिसमस डे मनाया गया। स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रार्थना सभा के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह को याद किया। केक काटते हुए पारंपरिक रस्म भी निभाया गया। एवं उत्साह के माहौल में सांता क्लाॅज के वेश में तथा अलग अलग यूनीफार्म में जन्म दिन सेलीब्रेट किया। इस मौके पर प्रभु के जीवनी पर कविता, परी नृत्य, भाषण आदि के माध्यम से प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, बलिदान और प्रेम का संदेश उपदेश की बातें कही। स्कूल के छात्र छात्राओं ने नृत्यगीत के माध्यम से प्रभु को याद किया। आरुषि, आस्था, प्राची, खुशी, साक्षी, अंशु, चाहत, पंखुरी, जैनी, कोमल, अजय, राहुल, संजीव, मयंक आदि छात्र छात्राओं ने  बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रमोद भगत ने कहा कि सेंटा क्लाज समाजसेवी थे, एवं वो बच्चों की मदद करने के साथ उन्हें सही रास्ते पर चलने की सीख भी देते थे। इसलिए क्रिसमस पर्व को मनाने का सही मतलब तभी पूरा होगा जब समाज की बुराइयों को खत्म किया जाए। शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद, अमि...

काली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, चल रहा है दो दिवसीय भजन कीर्तन

  सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार क्षेत्र के हटिया गाछी काली मंदिर में शुक्रवार को मां काली का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस काली स्थान में उत्कृष्ट कलाकारों के द्वारा भव्य काली मां सहित अन्य देवी देवताओं की आकर्षक एवं भव्य प्रतिमा बनाई गई है। कोरोना काल को लेकर इस बार काली पूजा समारोह सादगी पूर्वक मनाया जा रहा है। प्रत्येक श्रद्धालु को मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के नियमों का पालन करते हुए मां काली की पूजा अर्चना की जा रही है। शनिवार की मध्य रात काली मैया का पुरोहित के द्वारा भव्य पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार को पूजा के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया। काली पूजा को लेकर शुक्रवार एवं  शनिवार को दो दिवसीय भजन कीर्तन, एवं आरती का आयोजन किया गया है। प्रत्येक वर्ष की भांति काली पूजा के शुभ अवसर पर  काली मंदिर प्रांगण में शाम 6:00 बजे प्रसाद एवं ज्योत की व्यवस्था की गई है।  साथ ही शाम  में भजन कीर्तन कार्यक्रम है। इस बार माता का विसर्जन कंधा पर होगी। शनिवार की रात स्थानीय कलाकारों के द्व...

मानव सेवा के लिए समर्पित लक्ष्मी केयर क्लीनिक का उद्घाटन समारोह संपन्न

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के स्टेट बैंक के पीछे लक्ष्मी केयर क्लीनिक का उद्घाटन वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद साह, चिकित्सक एनके सिन्हा, डा. वीरेंद्र कुमार एवं हरिप्रसाद साह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब इलाज कराने के लिए ग्रामीणों इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।  मानव सेवा के लिए खोले गए यह क्लीनिक से लोगों को लाभ मिलेगा। अब सिमरी बख्तियारपुर में भी अच्छे चिकित्सक से ग्रामीणों का इलाज होगा। संचालक डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों का सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि केयर क्लीनिक में रविवार को मरीज निशुल्क देखें जाएंगे। वही इस क्लीनिक में 24 घंटा इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।  आंक्सीजन, मोबिलाइजर एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा। मौके पर डा. संजीव कुमार, डा. एसके सुमन, डा. नीतीश कुमार, डॉ रंजीत कुमार, शांति साह, मनीष कुमार, संजय साह, प्रभात कुमार, राजा कुमार...

बनमा इटहरी जिला परिषद क्षेत्र से पूर्व विधायक जफर आलम के पुत्र ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)।   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नामांकन के तहत शनिवार को अनुमंडल कार्यालय वैष्म में एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अनीषा कुमारी के समक्ष बनमा ईटहरी जिला परिषद सदस्य पद के रूप में पूर्व विधायक जफर आलम के मंझले पुत्र फारूक अब्दुल्ला ने दो सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। उनके एक सेट के प्रस्ताव के रूप में राजद के प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव एवं दुसरे सेट के प्रस्ताव के रूप में जमालनगर के पूर्व मुखिया जमील अफताब रहे। सबसे पहले पूर्व विधायक जफर आलम के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल कर प्रत्याशी जैसे ही अनुमंडल कार्यालय से बाहर आए वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फुल मालाओं से लाद जमकर नारेबाजी किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि जिस प्रकार गत चुनाव में यहां की जनता ने उन्हें अपार मतों से जिला पार्षद बनाया था। वही उम्मीद इस बार भी होगी। मौके पर प्रत्याशी फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अपने पिता के आर्शीवाद से जनता के बीच आया हूं। अगर जनता ने उन्हें जीत का आर्शीवाद दिया तो वो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य करेंगे। मौके पर बिजेंद्र...