सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिमरी बख्तियारपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति चश्मा गोला फैक्ट्री के संस्थापक पार्टनर शालिग्राम जायसवाल पंचतत्व में हुए विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई।

सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा। @ राजेश गुप्ता।
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार निवासी एवं प्रसिद्ध उद्योगपति चश्मा गोला फैक्ट्री के संस्थापक पार्टनर 79 वर्षीय शालिग्राम जायसवाल रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका निधन शुक्रवार को हो जाने के बाद आज रविवार को उनकी अंत्येष्टि पुरानी बाजार पोखर स्थित निज स्थल पर कर दी गई है। 
मुखाग्नि लंदन में रह रहे ज्येष्ठ पुत्र शैलेश ने दी। इससे पूर्व उनके शव को निज आवास में आमलोगों के दर्शन हेतु रखा गया था। जहां लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात कड़ाके की ठंड एवं कुहासे के बीच उनकी शव यात्रा सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद मुख्य बाजार स्थित आवास से निकल नगर के प्रमुख मार्ग स्टेशन चौक, ब्लॉक रोड, डाक बंगला चौराहा, पुरानी बाजार होते हुए अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचा।
इनके निधन से संपूर्ण नगर परिषद सहित अन्य इलाकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी। परिजनों में प्रसिद्ध उद्योगपति सुशील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, संजय जायसवाल सहित अन्य परिजन, मित्र एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। वहीं शवयात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायियों ने भाग लिया। 
शवयात्रा में पूर्व विधायक जफर आलम, हस्सान आलम, पूर्व ज़िप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, डाक्टर इंजीनियर योगेन्द्र प्रसाद यादव, निवर्तमान वार्ड पार्षद चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव भगत, मोहनपुर पंचायत के मुखिया एवं प्रसिद्ध होटल व्यवसाई संजीव जायसवाल,
शिवजी मोदी, अरुण वर्मा, हेमंत जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, विनय कुमार, कंतेश भगत, संतोष लाल, संतोष मोदी, संतोष भगत आदि सहित अन्य ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दशहरे की सुनहरी यादें : बचपन का एक संस्मरण

 सिमरी बख्तियारपुर,(सहरसा)। सीताराम प्रसाद गुप्ता  समय की धारा बहुत कुछ बहा ले जाती है, लेकिन कुछ स्मृतियाँ ऐसी होती हैं जो जीवनभर मन की गहराइयों में तैरती रहती हैं। आज भी जब दुर्गा पूजा के अवसर पर ढोल-नगाड़ों की थाप सुनाई देती है और हवा में अगरबत्ती की सुगंध घुलती है, तो मेरा मन बरबस पचास वर्ष पीछे लौट जाता है। बचपन का वह सुनहरा समय, जब दशहरा केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन का उत्सव हुआ करता था। पिता की दुकान और पूजा का माहौल: मेरे पिता जी की प्रसिद्ध दुकान उस समय इलाके की बड़ी दुकानों में गिनी जाती थी। दुकान का नाम मेरे दादाजी एवं पिताजी के नाम से अमृतलाल सुभूक लाल फार्म का नाम हुआ करता था। इस दुकान में थोक एवं खुदरा किराने की दुकान हुआ करती थी। दशहरा के पूर्व के दुकान का दृश्य अद्भुत होता। —अगरबत्तियों की खुशबू, नारियल, खाद्य सामग्री, तेल, डालडा की न बिक्री जोरों से होती थी। एवं ग्राहक की माँग पूरी करते। हम चारों भाई नन्हें-नन्हें कदमों से दुकान पर चक्कर लगाते रहते। एवं ग्राहकों की भीड़ एवं चहल-पहल को देख विस्मित हो जाते। यह सब हमारे लिए किसी जादुई दुनिया जैसा था। बैलगाड़ी की सजा...

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

ज्ञानस्थली का 9 वां स्थापना दिवस आयोजित ज्ञानस्थली ने ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाया: पीयूष

 सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद स्थित ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन ने अपना 9 वां  स्थापना दिवस मनाया। मौके पर संस्थान द्वारा सांसकृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ प्रियनंदन प्रसाद, स्नेह सौरभी, मुंबई से आएं श्याम शाह, अमित कुमार, निरंजन गुप्ता एवं अन्य लोगों ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रिय नंदन प्रसाद ने कहा कि ने कहा कि बच्चों को संस्कारवान, अनुशासित और अच्छे तरीके से शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे बच्चों में शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।  स्नेह सौरभी ने कहा कि बच्चों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए बच्चों को शुरू से ही अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिसमें आप सभी शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण होनी चाहिए। वहीं जन सुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष प्रसाद ने कहा कि ज्ञानस्थली विद्यानिकेतन में 9वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सांसकृतिक एवं कलात्मक गुणों का विकास होता है। हम श्री अमित कुमार एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार को साधुवाद देता हूं और बधाई देता हूं...