सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाशिवरात्रि को लेकर प्रसिद्ध मटेश्वर धाम सज-धज कर तैयार

 सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा।


सिमरी बख्तियारपुर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को सजाया गया है। एलईडी लाइट सहित पूजा पाठ की अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। आज सुबह मंदिर का पट 3:00 बजे खोल दिया जाएगा। महाशिवरात्रि पूजा अर्चना को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने व्यापक विधि व्यवस्था की है। वहीं अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह चौकस है। मालूम हो कि प्रसिद्ध मटेश्वर धाम कांठो बलवा हाट महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं के बीच अत्यधिक उमड़ती है। 4 दिनों तक चलने वाला यह पूजा अर्चना के लिए अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रसिद्ध धाम कांठो के संपूर्ण प्रभार सिमरी बख्तियारपुर के एसडीओ अनीषा सिंह मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं दूसरी तरफ अनुमंडल प्रशासन ने एक संयुक्त आदेश निकाल कर महाशिवरात्रि पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल सहित महिला पुलिस बलों की तैनाती की गई है। क्योंकि मंदिर परिसर के विभिन्न प्रवेश मुख्य द्वार, मंदिर परिसर सहित बलवा हाट बाजार की व्यवस्था में लगे रहेंगे। इसके साथ ही चौक चौराहे पर भी वेरेकेटिग  की व्यवस्था की गई है। सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ के पत्रांक 304-2 के अनुसार मटेश्वर धाम कांठो में दो दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व एवंं महोत्सव के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं को आने की संभावना को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण दो पालियों में किया गया है। ज्ञापांक के अनुसार मंदिर गर्भगृह बरामदा पर प्रखंड कृषि समन्वयक धीरेन्द्र कुमार, बनमाईटहरी प्रखंड के प्रखंड कृषि समन्वयक दीपक कुमार, मंदिर परिसर के प्रमुख द्वार पर संजीव कुमार, आशुतोष आनंद, मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर दिशा के मुख्य सड़क तक प्रखंड कृषि समन्वयक अशोक कुमार ब्रह्मचारी, विकास कुमार, मंदिर प्रांगण में अशोक कुमार गांधी, विकास कुमार, उच्च विद्यालय के निकट बेरियर पर अमलेश कुमार,  संजीव कुमार, बलवा हाट चौक टेंपो स्टैंड के पास अनिल कुमार रविंद्र कुमार, रामलूटन राय, मस्जिद के पास इंद्रपाल सिंह, शिव कुमार मिश्रा, सरोजा चौक के नजदीक आनंद झा, फारुख मसूद, चपराम चौक के नजदीक रामबाबू राय, शौकत अली को प्रतिनियुक्त किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, बनमा इटहरी के अंचलाधिकारी रंजीत कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल को प्रतिनियुक्त किया गया है। वही पुरुष दीर्घा में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंदन पासवान, सहकारिता पदाधिकारी संदीप कुमार, महिला दीर्घा में जय श्री दास, पुनीता कुमारी, सलखुआ के प्रखंड विकास पदाधिकारी नुजहत सुल्ताना, मुन्नी कुमारी वीआईपी दीर्घा में बनमा इटहरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि कुमार, पत्रकार दीघा में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गुरु प्रसाद मंडल आदि को प्रतिनियुक्त किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

95.2 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि केसरी ने बढ़ाया सिमरीबख्तियारपुर का मान

 सिमरीबख्तियारपुर, सहरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) इंटरमीडिएट परीक्षा में नगर परिषद क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि केसरी ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कि या है। सृष्टि की इस शानदार सफलता से पूरे सिमरीबख्तियारपुर सहित आसपास के इलाके में खुशी का माहौल है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार एवं शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सृष्टि शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है तथा उसने लगातार मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उसकी इस सफलता पर स्वजन, रिश्तेदार एवं आसपास के लोग घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। सृष्टि के पिता कंचन कुमार केसरी एवं माता मनीषा देवी ने बेटी की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, लगन एवं आत्मविश्वास के कारण सृष्टि ने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बेटी की उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन से य...

सिमरी बख्तियारपुर में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: संजीवनी आयुष होमियोपैथिक सेंटर का भव्य उद्घाटन

सिमरी बख्तियारपुर, (सहरसा)। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। नगर के हृदय स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक्स आवास के बगल में "संजीवनी आयुष स्वास्थ्य केंद्र" का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह नए केंद्र के उद्यम से स्थानीय इलाके में हर्ष का मोरक्को है, क्योंकि अब उन्हें कॉम्प्लेक्स बिल्डरों के इलाज के लिए दूर जाना नहीं है।  ​उद्घाटन समारोह एवं मुख्य अतिथि कार्यक्रम का उद्घाटन: सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि सह वार्ड वार्ड विकास कुमार मोरी, किले के नेता चंद्रमणि, भाजपा नेता संजीव कुमार भगत, चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार एवं डॉ. फीफीक्स के सामूहिक रूप से मनोज कुमार यादव और दीपक शेखावत का निधन हो गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सक, चिकित्सक नागरिक, राजनीतिक प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रह रहे हैं। ओक्लाहोमा में आयोजित ऑर्केस्ट्रा के बाद मेडिकल क्षेत्र में होम्योपैथिक के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई। ​होम्योपैथी: सुरक्षित और आसान विकल्प: ​रोह को वर्तमान में दिखाते ह...

सहरसा में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा का भव्य शुभारंभपूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं प्रिंसिपल पुष्पलता यादव ने किया उद्घाटन

सहरसा: कोसी क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद लेकर त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल, सिमराहा (सहरसा) का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. अरुण कुमार यादव एवं सीएम साइंस कॉलेज मधेपुरा की प्राचार्य प्रो. पुष्पलता यादव मौजूद रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर स्कूल के शैक्षणिक सफर की शुरुआत की। इस मौके पर संबोधित करते हुए डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा, "यह क्षेत्र लंबे समय से शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा रहा है। ऐसे में त्रिभुज इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना एक सराहनीय पहल है। अभिभावकों से अपील है कि वे अपने बच्चों का नामांकन कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।" विद्यालय के डायरेक्टर राकेश रोशन ने कहा कि उनका उद्देश्य कोसी जैसे पिछड़े इलाके में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि वे देश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों में शैक्षणिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं, और उसी अनुभव के आधार पर इस स्कूल की नींव रखी गई है। विद्यालय की एकेडमिक हेड डॉ. समीक्षा आनंद ने बताया कि त्रिभुज इंटरनेशनल स...